|
जोर्ज़ियाई क्लिनिक
पर नवीन जानकारी सीएफ़डब्लू और सिस्टिक फ़ायब्रोसिस जोर्ज़िया को साधुवाद कि उनके कारण त्बिलिसि में नया क्लिनिक अपने निर्धारित समय से एक वर्ष पहले ही सीएफ़ पीड़ितों के जीवन और जीवन दर में सुधार कर रहा है। यह सुविधा मई 2005 से बीमारों को इलाज़ करना शुरू कर देगी। जोर्ज़ियाई राष्ट्रीय सीएफ़ केंद्र में शामिल हैंः
क्लिनिक में निर्माण
का काम अप्रैल
2004 में शुरू हुआ
था और यह दिसंबर
में पूरा हो
गया। जुलाई
में जर्मनी
के म्युकोविसिडोसिस
संगठन ने टाइल
और लिनोलियम
ख़रीदने के
लिए 4000 डॉलर दान
किए थे। ये चीज़ें
न केवल क्लिनिक
के समग्र रूप
को सुधारती
हैं, अपितु, ज़्यादा
महत्वपूर्ण
बात यह है कि
इनकी सफ़ाई
आसानी से हो
जाती है और ये
समग्र दूषण-रोकथाम
को भी बढ़ाती
हैं। निर्माण पूरा
होने से, परियोजना
का ध्यान उपकरण
और क्लिनिक
के लिए धन जुटाने
पर केंद्रित
हो गया। सीएफ़डब्लू,
सीएफ़जी और
अंशधारियों
ने अन्य संगठनों
की सहायता की
सूची बनाकर
इस परियोजना
के इस चरण पर
काम किया। अमेरिका की सीएफ़
संस्था ने निदानात्मक
उपकरण और पीएफ़टी
और उपकरण दान
किए। युरोपीय
सूत्रों ने
नेबुलाइज़र,
क्रियोन और
जेंटाम्युसिन
दान किए। अंतर्राष्ट्रीय
राहत संगठन,
क्योर परियोजना,
और अमेरिकी
सरकारी विभाग
से आर्थिक सहायता-प्राप्त
शिपिंग कार्यक्रम,
काउंटरपार्ट
इंटरनेशनल,
उपकरणों की
शिपिंग और नए
क्लिनिक की
साज-सज्जा में
सहयोग कर रहे
हैं। मूल साज-सज्जा
और आपूर्तियों
की पहली शिपिंग
अमेरिका से
फ़रवरी 2005 में
चलेगी। प्रयोगशाला
और भौतिक-चिकित्सा
उपकरणों की
दूसरी शिपिंग
अमेरिका से
मार्च 2005 में चलेगी। सीएफ़ रोगियों
की मूल देखभाल
और चिकित्सा
पर लगभग 5000 डॉलर
सालाना खर्च
होगा। क्योंकि
2004 के लिए जोर्जियाई
राज्य स्वास्थ्य
देखभाल का कुल
बजट 1 अरब डॉलर
था, अतः जोर्जियाई
सीएफ़ रोगियों
द्वारा सीएफ़
के इलाज़ के
लिए पूँजी प्राप्त
करने पर काफ़ी
ध्यान दिया
गया। गुणवत्तापूर्ण
देखभाल हासिल
करने की योजना
दो चरणों की
थी। पहले तो
स्वास्थ्य
मंत्रालय को
सीएफ़ रोगियों
के आर्थिक बोझ
को दूर करने
के लिए वार्षिक
राशि निर्धारित
करनी थी। दूसरे
मितव्ययी प्रभावी
देखभाल ज़रूरी
थी। बोझ को कम
करने के लिए,
सीएफ़ क्लिनिक
और सीएफ़ रोगियों
द्वारा इस्तेमाल
न किए जाने की
स्थिति में
चिकित्सकों
और अन्य कर्मचारियों
सहित सभी सुविधाएँ
अन्य रोगियों
को उपलब्ध करवाई
जाएँगी। हालाँकि
सीएफ़डब्लू
और सीएफ़जी
मूलतः सीएफ़
रोगियों के
लिए समर्पित
हैं, लेकिन जब
संसाधन इस्तेमाल
में न आ रहे हों,
तो किसी भी लंबे
समय से बीमार
बच्चे को इलाज
से महरूम नहीं
रखा जाना चाहिए। जोर्जिया की प्रथम
महिला सांद्रा
रॉयेलोफ़्स
द्वारा प्रायोजित,
सोको संस्था
क्लिनिक के
उद्घाटन का
खर्चा उठाने
के लिए सहमत
हो गई है। सोको
संस्था बच्चों
की स्वास्थ्य
देखभाल और महिलाओं
की प्रजनन स्वास्थ्य
देखभाल की संवृद्धि
करती है। सोको
संस्था एक चल-क्लिनिक
संचालित करती
है, जो स्वास्थ्य
देखभाल प्रदान
करने के लिए
हर महीने जोर्जिया
भर के गाँवों
में जाता है।
सीएफ़ देखभाल
की संवृद्धि
और रोगियों
को सीएफ़ निदान
प्राप्त करने
में मदद के लिए
इस क्लिनिक
में सीएफ़ देखभाल
भी जोड़ी जाएगी। स्पष्टतः परियोजना ठोस गति से बढ़ी है और समस्याओं को प्रभावी ढंग से सुलझाया गया है। सीएफ़डब्लू 5-वर्षीय योजना की सफलता से उत्साहित है, क्योंकि इसका प्रयोग अन्य अविकसित राष्ट्रों में सीएफ़ क्लिनिक को पूँजी देने, निर्माण और आपूर्ति के लिए किया जाएगा। |