Author

Jill Weinstein
• Editor

Translator
Satyam Varma

Share |
 
July 15, 2006

संपादक की मेज़ से


प्रिय पाठक,

सिस्टिक फाइब्रोसिस वर्ल्डवाइड के न्यूज़लेटर के संपादक के रूप में अपना पहला अंक प्रस्तुत करते हुए मुझे हर्ष हो रहा है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस संस्करण में सीएफ विशेषज्ञों के कुछ बेहतरीन लेख शामिल हैं जो विषयों की एक व्यापक श्रृंखला से संबंधित हैं - प्रसवपूर्व स्क्रीनिंग, प्रति-संक्रमण से बचाव, हाइपरटोनिक सेलाइन थिरेपी, व्यायाम, सीएफडब्ल्यू की परियोजनाएं, और अंगदान इनमें से कुछ विषय हैं।

क्रीट, यूनान में इन गर्मियों में हुए यूरोपियन सिस्टिक फाइब्रोसिस सोसायटी के सम्मेलन में उन समर्पित डॉक्टरों, फिजियोथेरेपिस्टों, नर्सों और पेशेवर स्वास्थ्य कर्मियों से मेरी मुलाकात हुई जो दुनिया भर में सीएफ रोगियों के जीवन को समृद्ध कर रहे हैं। मुझे आशा है कि मैं इन संबंधों को कायम रखूंगी ताकि मैं सीएफ की दुनिया की ताजा खबरें आप तक पहुंचा सकूं!

हम भारत में एक नयी परियोजना शुरू कर रहे हैं जिसमें एक महामारी-विज्ञान अध्ययन शामिल होगा। यह भारत में सीएफ की संपूर्ण देखभाल योजना के लिए स्प्रिंगबोर्ड का काम करेगा। हमने नये बोर्ड सदस्यों का चुनाव भी किया है - मिच मेसर (आस्ट्रेलिया) नई अध्यक्ष/कोषाध्यक्ष हैं, पेगी ग्रीन (कनाडा) नई उपाध्यक्ष, एनरिक सिल्वर (उरुग्वे) सचिव हैं, और उलरिका स्टर्की (स्वीडन), तथा कैतरीना स्तेपान्कोवा (स्लोवाक रिपब्लिक) भी बोर्ड में बैठेंगी।

अध्यक्ष हर्मन वेगेन को मैं विदा कहते हुए मुझे दुख हो रहा है जो २००० में आईसीएफ (एम) ए के साथ सीएफडब्ल्यू के विलय के समय से ही इसका नेतृत्व करते रहे हैं। मैं गीना स्टीनकेमर को भी अलविदा कहना चाहूंगी जो इस वर्ष तक सीएफडब्ल्यू के प्रशासनिक कार्यालय में काम ार रही थीं। आप सबको शुभकामनाएं और सीएफडब्ल्यू के महत्त्वपूर्ण काम में सहायता देने के लिए आप सबका हार्दिक धन्यवाद।


धन्यवाद,

जिल वाइनस्टीन

 
 

5 for 5 campaign

If you found this article useful and enjoy our online resources please help support this project.

Join the 5 for 5 campaign and donate just $5. Your donation helps to support this website and other programs at CF Worldwide.

 


Donate Now

Search the CFW website


     
Subscribe