Author


Mitch Messer

Translator
Rajesh Kumar

Share |
 
July 15, 2006

अध्यक्ष के डेस्क से


हमारे सीएफ़डब्लू समाचार-पत्र के सभी पाठकों का स्वागत। मेरा नाम मिच मेसर है और मुझे सीएफ़डब्लू का वर्तमान अध्यक्ष होने का गौरव मिला है। मेरा चुनाव हरमन वेगेन के इस्तीफ़े के बाद क्रेट में हुई वार्षिक आम बैठक में हुआ है।

मैं हरमन की विशेष प्रशंसा करना चाहूँगा। हरमन ने सीएफ़डब्लू और इसकी पूर्व संस्था आईसीएफ़ (एम) ए को मज़बूत नेतृत्व और समर्पण प्रदान किया। उन्होंने बहुत बड़ा स्थान खाली किया है, तथापि मैं अकेला उसे भरने की कोशिश नहीं कर रहा, बल्कि मेरे साथ बहुत परिश्रमी बोर्ड, स्वयंसेवकों और कर्मचारियों की सहायता और समर्थन है। मैं गिना स्टीनकामेर की भी विशेष प्रशंसा करना चाहूँगा, जो पिछले 5 सालों से नीदरलैंड्स में हमारी कार्यालय प्रबंधक थी। 2005 के अंत में, गिना नए पद पर चली गई और हम उन्हें अपनी शुभकामनाएँ देते हैं। इंडहोवन में हमारा कार्यालय अभी भी है और हमारे प्रायोजक वैन आर्ले ड लाट पिछले समय की तरह हमें कार्यालय और संचालन कार्य प्रदान करना जारी रखने के लिए सहमत हो गए हैं।

आपको पता होगा कि सीएफ़डब्लू समाचार-पत्र 2003 में 2 अंतर्राष्ट्रीय सीएफ़ संगठनों के सम्मिलन के बाद, आईएसीएफ़ए समाचार-पत्र से विकसित हुआ है। सीएफ़डब्लू ने सामग्री और लेखों की श्रेणी बढ़ाकर और इसे हमारी वेबसाइट पर अनेक भाषाओं में अधिक विस्तृत रूप में उपलब्ध करवाकर यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ा परिश्रम किया है कि यह समाचार-पत्र प्रासंगिक हो और हमारे पाठकों की इस तक पहुँच हो। मुझे आशा है कि हम सीएफ़ समुदाय के लिए सूचना का महत्वपूर्ण स्रोत प्रदान करते रहेंगे, और मुझे पता है कि संपादक दल इसका सुधार जारी रखने के लिए आपसे फ़ीडबैक प्राप्त करके खुश होगा।

अंत में, मैं सभी पाठकों से आग्रह करूँगा कि 2006 के लिए अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवा लें। हम आपको आपके इच्छित रूप में समाचार-पत्र प्रदान करने की कोशिश करेंगे, चाहे वह मुद्रित प्रति हो या ऑनलाइन। सीएफ़डब्लू का एक सबसे बड़ा ख़र्च समाचार-पत्र को विश्व भर में लगभग 5000 पतों पर डाक से भेजना है। हम इसे सर्वाधिक कुशल तरीके से करना सुनिश्चित करने के लिए छानबीन करेंगे और आशा करते हैं कि आप हमारा अपनी सदस्यता से समर्थन करेंगे।

सीएफ़डब्लू विश्व के उन भागों में सेवाएँ सुधारने और सीएफ़ सेवाओं के विकास का अपना कार्य भी जारी रखे हुए है, जहाँ आधारभूत सीएफ़ देखभाल तक भी पहुँच नहीं है। हम इस क्षेत्र में अपने अनेक सदस्यों के साथ काम कर रहे हैं और यूरोपीय सीएफ़ समाज (ईसीएफ़सी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) जैसे अन्य सीएफ़ संगठनों के सा संबंध बनाना जारी रखे हुए हैं। पैंक्रिएटिक एंज़ाइम्स को डब्लूएचओ की अनिवार्य दवाओं की सूची में शामिल करवाना हमारी परियोजनाओं में से एक है, जिसका प्रयोग अनेक देशों में इस निर्णय में मदद के लिए किया जाता है कि वे किन दवाओं की आपूर्ति करें। फ़िलहाल एंज़ाइम्स इस सूची में शामिल नहीं हैं, जिससे उन लोगों के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं, जिनके लिए वे अनिवार्य हैं।

मैं अपने सभी पाठकों और समर्थकों को 2006 में अच्छे स्वास्थ्य और शांति के लिए शुभकामनाएँ देना चाहूँगा और आप सबके साथ विश्व में कहीं भी रहने वाले सीएफ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए काम करने के लिए उत्सुक हूँ।

शुभकामनाओं के साथ,
मिच मेसर

 
 

5 for 5 campaign

If you found this article useful and enjoy our online resources please help support this project.

Join the 5 for 5 campaign and donate just $5. Your donation helps to support this website and other programs at CF Worldwide.

 


Donate Now

Search the CFW website


     
Subscribe