Translator
Kiran Paranjape

Share |
 
July 15, 2006

भारतमें सी एफ़ मरीजों की आयुर्वृद्धिहेतू चला‍ए जाने वाले कार्यक्रम के लि‍ए सी एफ़ डब्ल्यू को शिरॉन संस्थापनसे ६५००० डॉलरकी मदद मिली है।


Chiron
भारतमें सी एफ़ मरीजों की आयुर्वृद्धिहेतू चला‍ए जाने वाले कार्यक्रम के लि‍ए सी एफ़ डब्ल्यू को शिरॉन संस्थापनसे ६५००० डॉलरकी मदद मिली है। इस कार्यक्रमके बारेमें अधिक जानकारी के लि‍ए अगले पन्नेपर देखिए "राष्ट्रकी झलकः भारत"।"शिरॉन संस्थापन" एक स्वतंत्र, अलाभार्थी संघटन है जो बेहतर आरोग्य और शैक्षणिक सुविधा‍एँ तथा बेहतर समाजके द्वारा लोगोंका जीवनमान सुधारनेमें कटिबद्ध है।

एस मददसे, भारतीय सी एफ़ संस्थापनकी आस्थापनामें, भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थामें सी एफ़ सेवाको मजबूती लानेमें तथा भारतमें सी एफ़ की संख्या निश्चित करनेमें सी एफ़ डब्ल्यू को आसानी होगी। भारतमें सी एफ़ की संख्या अज्ञात होनेकी वजहसे आंतरराष्ट्रीय समुदायमें प्रायोजकोंकी निश्चिती के लि‍ए सी एफ़ डब्ल्यू एक प्रायोगिक कार्यशालाका आयोजन करेगी।

कार्यक्रमकी रूपरेखा निश्चित होनेके बाद, विशालस्तरीय अभ्यासहेतू आर्थिक सहाय्यके लि‍ए सी एफ़ डब्ल्यू, जागतिक आरोग्य संघटना और इसी‍एफ़‍एस के साथ काम करेगी।

प्राथमिक रूपसे सहभाग लेनेवाली जगा‍एँ हैः न‍ई दिल्ली (अखिल भारतीय आर्युर्विज्ञान संस्था, सुचेता कृपलानी अस्पताल), मुंबई, चेन्न‍ई और कोलकाता। इस त्रिवर्षीय कार्यक्रमका ध्येय है सी एफ़ की समाजमें संक्रमित होनेकी वारंवारताको प्रस्थापित करना तथा सी एफ़ के आम प्रकारोंको जानना जिससे सी एफ़ का जन्मपूर्व निदान हो सके। इन उपलब्धियोंसे भारत समाजमें सी एफ़ मरीजोंके भारको समझ पा‍एगा तथा सरकारी कर्मचारी और वैद्यकीय व्यावसायिकोंको सी एफ़ मरीजोंकी आवश्यकताएं पूरी करनेमें मदद होगी।

नये और मौजूदा मरीजोंकी आवश्यकता‍एं पूरी करनेके लि‍ए मौजूद सी एफ़ सेवा‍एं मजबूत करना और प्रशिक्षित व्यवसायिकोंकी उपलब्धताको बढाना महत्त्वपूर्ण है। अतिरिक्त कर्मचारियोंके लिए धनका आयोजन करना और शिशुरोगतज्ञोंके लि‍ए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थामें कार्यशालाका आयोजन करना जरूरी है। औषधियाँ देनेके लिए, उपकरण प्राप्त करनेके लि‍ए और मरीजोंको विशेष सेवा‍ओंका मूल्य देनेमें मदद करनेके लि‍ए सी एफ़ डब्ल्यू सरकारी, प्राधिकृत और निजी क्षेत्रोंमे समायोजन करेगी। प्रस्तुतमें आय सी ई एफ़ पालक, वैद्यकीय व्यावसायिक और स्थानीय रहिवासियोंका एक छोटा गठबंधन है। सी एफ़ डब्ल्यू की मददसे भारतीय सी एफ़ संस्था भारतीय आरोग्य मंत्रालयमें सी एफ़ के मरीजोंको बेहतर सेवा देनेके लि‍ए सरकारी स्तरपर एकात्मिक रूपसे प्रयत्न करेगी। भारतीय मददगारोंके साथ मिल कर सी एफ़ डब्ल्यू समायोजन, धनप्राप्ती और प्रचार को बढावा देनेंमे मदद करेगी। भारतमें सी एफ़ के ज्ञान और उपचारोंको बढाव देनेके लि‍ए स्थानीय तथा आंतरराष्ट्रीय मदद लानेमें सी एफ़ डब्ल्यू आधारभूत होगी। आय सी एफ़ एफ़ की जडें मजबूत होनेसे नये मरीजोंको उचित जानकारी प्राप्त होगी और वैद्यकोंको सी एफ़ के उपचारोंमे सहायता मिलेगी।

शिरॉन आस्थापनाको धन्यवाद। भारतीय जनताको उचित सी एफ़ सेवा देनेमें सी एफ़ डब्ल्यू प्रगतीपर है। शिरॉन आस्थापनाके बारेमें अधिक जानकारीके लि‍एः www.chiron.com/foundation.

 
 

5 for 5 campaign

If you found this article useful and enjoy our online resources please help support this project.

Join the 5 for 5 campaign and donate just $5. Your donation helps to support this website and other programs at CF Worldwide.

 


Donate Now

Search the CFW website


     
Subscribe