 |
Luud van Ginnenken’s team takes first place |
सीएफडब्ल्यू का तीसरा वार्षिक गोल्फ टूर्नामेंट शुक्रवार, ७ अक्टूबर, २००५ को संपन्न हुआ। सीएफडब्ल्यू के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री हर्मन वेगेन ने अपने बेटे रिक की स्मृति में यह कार्यक्रम आयोजित किया। उनके सहकर्मियों फ्रांज़ हेब्लोम और जेरार्ड होगमैन ने भी हीरेनसोसाइटेट वान एट्टेन टोट ल्यूर की ओर से इस टूर्नामेंट की योजना बनाने में सहायता की। वे इस जेंटलमेन्स सोसायटी के सदस्य हैं।
बेल्जियन सीमा के निकट दक्षिणपश्चिम नीदरलैंड के वनों के बीच बने डि वाउस प्लांटेज गोल्फ कोर्स के आकर्षक वातावरण का साथ खूबसूरत मौसम भी दे रहा था। डच संगठन चैरिटी एंड स्पोर्ट ने चर्चित हस्तियों को टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए राजी किया। इन चर्चित खिलाडि यों में टेनिस खिलाड ी टॉम ओक्कर शामिल थे जो एक बार विश्वरैंकिंग सूची में तीसरे स्थान पर रहे थे और विम्बलडन में प्रतियोगी रह चुके हैं। १९८५ और १९८६ में स्पीड स्केटिंग में विश्व चैंपियन ऑल अराउंड खिताब विजेता रह चुके हाइन वेर्गीर इस बार की तरह पिछले वर्ष के आयोजन में भी भागीदार थे। क्रिस्टी बूगर्ट भी उपस्थित थीं जो सिडनी ओलम्पिक में रजत पदक विजेता और १९९४ के फ्रेंच ओपन में ग्रेंड स्लैम खिताब विजेता रही हैं।
 |
Tournament participants Herman Weggen, Rob van der Eijnden, Hans van der Gijp, and Johan Cruiff |
लंच के उपरांत सीएफडब्ल्यू की कार्यक्रम निदेशक क्रिस्टीन नोके, और भूतपूर्व अध्यक्ष वेगेन ने तिबलिसी, जार्जिया में हाल में ही खोली गई क्लिनिक के बारे में जानकारी प्रस्तुत की। बंदूक के धमाके से टूर्नामेंट की शुरुआत की घोषणा की गयी। खिलाड ी शाम ६ बजे तक कोर्स पर रहे, जिसके बाद क्लब के रेस्टोरेंट में ड्रिंक्स और डिनर सर्व किया गया। वेगेन ने सीएफडब्ल्यू के साथ अपने रिश्तों के बारे में हृदयस्पर्शी भाषण दिया और घोषणा की कि वे अंतिम बार टूर्नामेंट की अध्यक्षता कर रहे हैं।
जेंटलमेन्स सोसायटी के श्री लूड वान गिनेनकेन के नेतृत्व वाली टीम ने प्रथम पुरस्कार जीता। उन्होंने अपने ईनाम (शैम्पेन की १० लीटर की बोतल) की नीलामी करने का निश्चय किया और ३५० यूरो अतिरिक्त इकट्ठा हो गये! कुल मिलाकर, जार्जिया क्लिनिक के दूसरे चरण के लिए १५,००० यूरो इकट्ठा किये गये।
सीएफडब्ल्यू प्रायोजकों : एट्टन-ल्यूर के रेबोबैंक, बर्जेन ऑप ज़ूम के एबीएन-एमरो बैंक, और हॉमर्सन कैसिनो; भागीदारों; और बोली लगाने वालों को धन्यवाद देना चाहता है जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान किया। हर्मेन वेगेन को विशेष धन्यवाद जिनकी कोशिशों ने यह सबकुछ संभव बनाया!