पाठ्यवृत्तीः
जो रुग्णालयीन सी एफ़ सेवामें कार्यमग्न है और जो दुनियाके किसीभी अधिकृत सी एफ़ केंद्रमें अधिक ज्ञान हासिल करना चाहते है उनके लिए पाठ्यवृत्तियाँ दी जाती है। साधारणतः अर्जी देनेवाले उसी देश / विभागसे हो और उसी देश / विभागमें वापस जाए जहाँ सी एफ़ की सेवामें सुधारकी आवश्यकता हो। अर्जी देनेवालोंको सी एफ़ के रुग्णोंको सेवा देनेका अनुभव और इसी क्षेत्रमें सेवा देनेका ध्येय होना जरूरी है। अर्जी देनेवाले वैद्यकीय क्षेत्रके स्नातक हो।
भेंट देनेवाले तज्ञः
यह उच्चशिक्षित तज्ञोंको दी जाएगी ताकी उन्हे रुग्णालयीन और शास्त्रीय कुशलतामें बढौती की अपेक्षा रखनेवाले केंद्रोंको भेंट देनेमें सुलभता हो। आम तौर पर अतिथी केंद्र उस विभाग या देशमें होगा जहाँ सी एफ़ की सेवामें सुधार की आवश्यकता है। अधिव्याख्याता और बाकी लोगोंको आमंत्रण भेजा जाएगा और आमंत्रित करनेवाली संस्था उनके संपर्कमें रहेगी। शिष्यवृत्तीके उपरांत सी एफ़ डब्ल्यू उनके भेंट देनेका कारण तथा संस्थाकी वैद्यकीय और संशोधनकी स्थितीके बारेमें अहवाल प्राप्त करेगा।
संशोधन कार्यके लिए शिष्यवृत्तियाँ:
आंतरराष्ट्रीय स्तर पर जागतिक दर्जेका कार्य करनेकी इच्छा रखनेवाले इस शिष्यवृत्तीके लिए अर्जी दें। कार्यका आयोजन प्रगतिशील राष्ट्रमें वैद्यक शास्त्रीय संस्थाके साथ होना जरूरी है जबकी आधारभूत सेवाएँ और तज्ञ प्रगत देशोमें हो सकते है। उसे पायाभूत संशोधन कार्य तभी समझा जाएगा जब वह आंतरराष्ट्रीय स्तर पर साधारण जनचिकित्सा, आम जनतामें रोगका विवरण जैसे कार्योंमें सहाय्यभूत हो। संशोधन कार्यमें राष्ट्रीय दर्जेकी शास्त्रीय संस्था या राष्ट्रीय सी एफ़ संघटन से अंशतः मदद मिली हो तो बेहतर होगा लेकिन ये जरूरी नही है। संशोधनका कार्यकाल १ साल तक सीमित होगा।
संबंधित वैद्यकीय व्यावसायिकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमः
अर्जदार के देश और विदेश में होनेवाले खर्चे के लिए यह शिष्यवृत्ती है। किसी एक संस्थासे संबंधित वैद्यकीय व्यावसायिकों को कार्यकुशलता प्राप्त करनेके लिए इस कार्यक्रमका संधारण हुवा है ताकि सी एफ़ सेवाका स्तर सुधारा जा सके।
आस्थापना निधीः
आस्थापना निधीद्वारा जानकारीका आदानप्रदान होता है तथा उन स्थानीय सी एफ़ संघटन / संस्थापक सदस्य, स्वयंसेवक और कार्यकर्ताओंको सहायता दी जाती है जो विकसनशील देशोंमे सी एफ़ के मरीजों के जीवनका स्तर तथा उनकी आयुर्मर्यादा बढानेमें जुटे है। विकसनशील देशोमें काम करनेवाले कार्यकर्ता, स्वयंसेवक और सी एफ़ संघटन सदस्योंको कुशलता प्राप्त होनेके लिये तथा जानकारीका फ़ैलाव और प्रशिक्षण देनेके लिए इस निधीकी स्थापना हुई है। सी एफ़ डब्ल्यू संघटन की सहायतासे आयोजित किये गये कार्यशाला, शैक्षणिक कार्यक्रमोमें उपस्थित रहनेके लिये तथा युरोपीय सी एफ़ संघटन की परिषद जाने के लिये और सी एफ़ सदस्य देशमें संबंधित कार्यको नजदीकसे देखनेके लिए १ हफ़्ते तक रहनेके और आने जानेके खर्चे देनेमे इस निधीकी सहायता होती है। जिन्हे यातायात, निवास, तथा सी एफ़ संघटन द्वारा आयोजित कार्यशाला और शैक्षणिक कार्यक्रमोमें उपस्थित रहनेके लिए निधीकी आवश्यकता है उन्हे इस निधीसे मदद दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए भेंट देः- http://www.cfww.org/solidarity.asp इस क्षेत्रसे संबंधित अन्य तज्ञोंके साथ मिलकर हमारे वैद्यकीय अधिकारी और कार्यकारिणीके सदस्य अर्जोंकी छानगीन करेंगे। अर्जी प्राप्त करनेकेलिए भेंट देः http://www.cfww.org/grants/index.asp या लिखेः क्रिस्टिन नोक, सिस्टिक फ़ायब्रोसिस वर्ल्डवाईड, २१०, पार्क अवेन्यू २६७, वोर्सेस्टर, एम ए, ०१६०९, यू एस ए।
अंतिम दिनः १ मार्च और १ सप्टेंबर २००६ के बीच अर्जीका मिलना जरूरी है।