Author


Stacey Lloyd

Translator
Rajesh Kumar

Share |
 
July 15, 2006

बेहतर श्वास-प्रक्रिया के लिए अपने घर की वायु की गुणवत्ता में सुधार करें


स्टेसी लायड

सीएफ़ के साथ जीने का अर्थ यह है बेहतर श्वास-प्रक्रिया के लिए वायु-मार्ग साफ़ करने का कभी ख़त्म न होने वाला संघर्ष। दवाइयाँ और वायु-मार्ग साफ़ करने की तकनीकें और उपकरण अस्थायी आराम देते हैं, लेकिन आप और बहुत से काम कर सकते हैं, जैसे अपने घर में श्वास-संबंधी उत्तेजक कम करना, जिससे आपकी श्वास-प्रक्रिया में सुधार हो।

घर में दर्जनों श्वास-संबंधी उत्तेजक होते हैं, जो श्वास के मार्ग को ख़राब कर सकते हैं और श्वास-संबंधी अनावश्यक दबाव पैदा कर सकते हैं। अपने घर में, अपने रहने के तरीके में और अपने घर के भीतर इस्तेमाल की जाने वाली चीज़ों में थोड़े से बदलाव करके आप अपनी श्वास-प्रक्रिया में अत्यधिक सुधार ला सकते हैं।

एरोसोल्स के प्रयोग से बचें

एरोसोल्स सीएफ़ वाले लोगों में श्वास-संबंधी दबाव पैदा कर सकते हैं। एरोसोल्स हवा में कठोर रसायन जोड़ देते हैं, जो वायु-मार्ग और फेफड़ों को परेशान करते हैं। ये रसायन हवा में धूल कणों से चिपक जाते हैं और श्वास-क्षेत्र में चले जाते हैं। इससे रोमक पर दबाव पड़ता है, जो वायु-मार्ग को सीधा करते हैं, जो पहले ही श्वास-क्षेत्र से अतिरिक्त बलगम साफ़ करने की कोशिश में बहुत अधिक काम करते हैं। इसलिए, एरोसोल्स का प्रयोग करने से बचना सर्वोत्तम है। इसके बजाय, एरोसोल्स के स्थान पर अन्य उत्पादों का प्रयोग करें, जो हवा में रसायन नहीं फैलाते।

अनेक उत्पादों, जैसे घरेलू क्लिनरों में एरोसोल के विकल्प होते हैं। उदाहरण के लिए, स्प्रे के स्थान पर सफ़ाई के पोंछे का प्रयोग किया जा सकता है। यदि आपको एरोसोल्स का प्रयोग करना ही हो, तो यह तब करें जब आपके परिवार का सीएफ़ से पीड़ित सदस्य उपस्थित न हो। जहाँ एरोसोल का प्रयोग किया हो, वहाँ की हवा बाहर करने के लिए खिड़कियाँ खोल दें।

अकसर धूल हटाएँ और वैक्यूम करें
गलीचे अधिकांश धूल एकत्र करते हैं, जो वायु-वाही बन जाती है। जैसे-जैसे धूल गलीचे में बैठती और एकत्र होती है, धूल के कीटाणुओं की संख्या कई गुणा बढ़ती जाती है। जब हम गलीचे पर चलते हैं, तो धूल, गलीचे के तंतु, धूल के कीटाणु और उनके शरीर के भाग और जीवाणु, हवा में आ जाते हैं और श्वास में जाने से श्वास-संबंधी दबाव पैदा करते हैं।

हवा में कणों की मात्रा कम करने के लिए सप्ताह में तीन बार धूल हटाएँ और वैक्यूम करें। हेपा फ़िल्टर के साथ वैक्यूम का प्रयोग सर्वोत्तम है, क्योंकि वे हवा में वापस जाने वाले कणों की मात्रा कम करते हैं। धूल हटाते समय, धूल को एकत्र करने के लिए गीले कपड़े का प्रयोग करें; सूखा कपड़ा धूल को बस इधर-उधर उड़ा देगा।

यदि धूल हटाने या वैक्यूम का काम सीएफ़ से पीड़ित व्यक्ति द्वारा ही किया जाना हो, तो उसे कणों को साँस में लेने को कम करने के लिए धूल का मुखौटा पहनना चाहिए। निकनैक जैसी छोटी-छोटी चीज़ें दराज़ों या बंद अल्मारियों में रखें, जिससे कि धूल हटाने का काम कम हो सके।

भोजन पकाते समय एग्झास्ट पंखे का प्रयोग करें
किसी भी प्रकार के वसा या तेल को अधिक गरम करने से नुक़सानदेह धुआँ पैदा हो सकता है, जिससे श्वास-संबंधी परेशानी पैदा करने वाले अणु हवा में जा सकते हैं। जब तेल गरम किया जाता है, तो बुलबुले बनते हैं और वे फूटकर हवा में नुक़सानदेह उत्तेजक कण छोड़ते हैं। इस तरह के श्वास-संबंधी उत्तेजक कण ख़ास तौर से सीएफ़ से पीड़ित लोगों के लिए नुक़सानदेह होते हैं। भोजन पकाते समय हमेशा अपना स्टोव का एग्झास्ट पंखा चालू कर दें। यदि संभव हो, तो परिवार के सीएफ़ से पीड़ित सदस्य को भोजन पकने के दौरान रसोई से बाहर रहना चाहिए।

अपने शॉवर का परदा साफ़ करें या बदलें
नहाने से नमी का वातावरण बनता है, जो जैवीय दूषणों को बढ़ने में मदद करता है। हर स्नान के बाद, शॉवर के परदे पर जीवाणु और कवक इकट्ठा होते हैं और बढ़ते हैं। स्नान के दौरान, कवक के जीवाणु वायु-वाही बन जाते हैं, और वे साँस से भीतर लिए जा सकते हैं और श्वास क्षेत्र को ख़राब कर सकते हैं। अपने शॉवर के परदे के कवक की कम-से-कम सप्ताह में एक बार जाँच करें। यदि आप उस पर काले धब्बे देखें, तो अपना शॉवर का परदा बदल दें या उसे हटाएँ और घरेलू क्लिनर से रगड़कर साफ़ करें, भली-भाँति निचोड़ें और सूखा लें।

अपने पौधों की जाँच करें
अपने पौधों में बहुत अधिक पानी न दें और मिट्टी की सतह पर बनने वाले कवक पर नज़र रखें। यदि कवक दिखाई दे (सफ़ेद थक्के), तो पौधों को साफ़ मिट्टी के गमलों में बदल दें या बाहर रख दें। जीवाणु वायु-वाही बन सकते हैं और वे साँस के साथ भीतर जाकर श्वास-संबंधी दबाव पैदा कर सकते हैं। जब गमले बदलें, तो सुनिश्चित करें कि वह काम बाहर हो और कवक वाली सारी मिट्टी को भी हटा दें।

ब्लाइंड्स वाले परदे धोएँ या बदल दें
गलीचों की तरह परदे भी धूल को खींचने वाली प्रमुख वस्तु है। जब भी परदे खोले और किए जाते हैं, तो धूल हवा में जाती है और वह साँस से भीतर ली जा सकती है, जो श्वास क्षेत्र में परेशानी पैदा कर सकती है। यदि संभव हो, तो परदों को प्लास्टिक या अन्य धोए जा सकने वाली सामग्री से बने शेड या ब्लाइंड से बदल दें, जिससे कि सफ़ाई आसानी से हो सके। यदि आपको उन परदों का ही इस्तेमाल करना हो, तो उन्हें हर सप्ताह गरम पानी में धोएँ। ब्लाइंड्स और शेड की धूल हर सप्ताह गीले कपड़े से हटाई जानी चाहिए। ब्लाइंड्स की शीघ्र और आसान सफ़ाई के लिए, ब्लाइंड्स को एक दिशा में बंद कर दें, साफ़ करें; फिर ब्लाइंड्स को अन्य दिशा में बंद कर दें और साफ़ करें।

स्थान गरम करने के यंत्रों का प्रयोग करने से बचें
मिट्टी का तेल और स्थान गरम करने के यंत्र नाइट्रोज़न डाइऑक्साइड पैदा करते हैं, जो आपकी आँखों, नाक, और गले को परेशानी दे सकते हैं और श्वास में कठिनाई, ख़ास तौर से सीएफ़ से पीड़ित व्यक्ति के लिए, पैदा कर सकते हैं। यदि आप मिट्टी का तेल और स्थान गरम करने के यंत्रों का प्रयोग करते हैं, तो सुनिश्चित कर लें कि वे निर्माता के निर्देशों के अनुसार व्यवस्थित हैं और धुएँ को बाहर करने के लिए खिड़की खोल दें या एग्झास्ट पंखा चालू कर दें। सुरक्षा के लिए, कार्बन मोनोक्साइड संसूचक स्थापित करें।

पुराना गलीचा बदल दें
सीएफ़ से पीड़ित व्यक्ति के लिए घर में गलीचे संभवतः सबसे ख़राब घरेलू मद हैं, क्योंकि वे कण इकट्ठा करते हैं और उन्हें हवा में फैलाते हैं। इसके अलावा, गलीचा कमज़ोर होने पर, उसके तंतु टूटते हैं और वायु-वाही बन जाते हैं। वायु-वाही बन जाने पर ये तंतु, जिन पर रसायनों का लेप होता है, तापन प्रणाली में दाखिल होते हैं जहाँ वे भट्टी के भीतर गरम सतहों पर जलते हैं। गलीचों के तंतुओं के जलने से हवा में विषैली गैसें छोड़ी जाती हैं।

गलीचा चाहे पुराना हो या नया, यह सीएफ़ से पीड़ित व्यक्ति की श्वास-प्रक्रिया को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। यदि आपके घर में गलीचे हैं, तो गलीचों को किसी अन्य प्रकार की फ़्लोरिंग से बदलने पर विचार करें और दरियों का प्रयोग करें, जिन्हें अकसर धोया जा सकता है। अपने घर में श्वास-संबंधी उत्तेजकों को कम करने पर और सुझावों के लिए, http://lungdiseases.about.com पर जाएँ और निःशुल्क ई-मेल पाठ्यक्रम "अपने घर में श्वास-संबंधी उत्तेजकों को कैसे कम करें" प्राप्त करें।

स्टेसी लायड www.About.com के लिए फेफड़ों की बीमारियों की गाइड हैं। उन्होंने श्वास-संबंधी स्वास्थ्य और वायु की गुणवत्ता के बारे में हज़ारों लेख लिखे हैं। स्टेसी के पास टेंपल यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ फ़ार्मेसी से गुणवत्ता आश्वासन और नियामक मामलों में एम.एस. की उपाधि है, और उन्होंने फ़ार्मास्यूटिकल उद्योग में छह से अधिक सालों तक गुणवत्ता नियंत्रण माइक्रो-जीवविज्ञान प्रयोगशाला प्रबंधन में काम किया है उनसे Stacey @staceylloyd.com पर संपर्क किया जा सकता है।

सर्वाधिकार © स्टेसी लायड सभी मीडिया में सभी अधिकार सुरक्षित।
 
 

5 for 5 campaign

If you found this article useful and enjoy our online resources please help support this project.

Join the 5 for 5 campaign and donate just $5. Your donation helps to support this website and other programs at CF Worldwide.

 


Donate Now

Search the CFW website


     
Subscribe